উত্তরদিনাজপুর

बाढ़ वाले क्षेत्रों में लोगों को राहत सामग्री देने के लिए उप-विभाग अधिकारी खुद पहुंचे।

इस्लामपुर के करंदिग्घी  ब्लॉक  के बाढ़ से पीड़ित लोगो को राहत की सामीग्री उपलब्ध करने के लिए उप- विभाग शासक  खुद रवाना हुए। यह बताया गया है कि हाल ही में इस्लामपुर उपखण्ड के गोलापोकर,चाकुलिया एवं करनदीघी ब्लॉक में बाढ़ कि पानी से बहुतों की  क्षती पहुंची है। लेकिन पहले से ही जिला प्रशासक गोलापोकर एवं चाकुलिया ब्लॉक में राहत कि कुछ सामीग्री वितरण कर चुकी है। इस दिन करंदिघ्घी के बाढ़  से पीड़ित लोगो को भी उनकी राहत की सामिग्री दिए गए हैं। उप-विभाग अधिकारी शेरक यांगडीं भुटिया ने कहा  कि इस समय इस्लामपुर उपखण्ड के करंदिघ्घी ब्लॉक को सबसे अधिक राहत कि आवस्यकता है।  क्योंकि कुछ क्षेत्रों में पानी तो काम हुई है,लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी पानी है।  और इस बाढ़ के पानी मे बच्चों को घोर समस्याओं का सामना करना पर रहा है। तो आज मैं खुद विभिन्न खाद्य पदार्थ,पानी,भोजन,कपड़े,एवं बच्चों के भोजन के साथ साथ वहां जा रहा हूँ। एवं उन्होंने यह भी  कहा कि करंदिघ्घी में चिकित्सा शिविर का भी प्रावधान करेंगे।